HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 19 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
    मंडी

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 19 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    संवाददाताBy संवाददाताMay 13, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी सदर वंदना शर्मा ने बताया कि उपमंडल सदर और बल्ह के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 19 रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें मंडी सदर में आंगनबाड़़ी कार्यकर्ता का 1 पद तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 3 पद और उपमंडल बल्ह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 पद तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 9 पद भरे जाने हैं।

    उन्होने कहा कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर मंडी के कार्यालय में 4 जून तक आवेदन कर सकती हैं । उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण से कोई उम्मीदवार तय अवधि तक आवेदन नहीं कर पाता है तो साक्षात्कार के दिन भी आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकती है। साक्षात्कार बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी कार्यालय में होंगे। साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य होंगी ।

    बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि मंडी सदर के भ्यूली-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लोअर भगवाहण में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार 7 जून को लिए जाएंगे। सदर के कठलग और तल्याहण-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए साक्षात्कार 8 जून को लिए जाएंगे।

    वहीं बल्ह के मलवाणा, ढावण-1, टॉवा-1, नेर -1, नेर-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और टॉवा-1, स्याहं-2, रत्ती-1 और अप्पर-चतरौर में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए 9 जून को साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके अलावा कोट-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बग्गी-2, ओटा, लोआर-ढांगू और नायटला और मगर में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए 10 जून को साक्षात्कार लिए जाएंगे।
    सभी साक्षात्कार बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सदर मंडी में होंगे। इसके लिए अलग से सूचित नहीं किया जाएगा।

    पात्रता के लिए अनिवार्य योग्यताएं
    इन पदों के लिए महिला उम्मीदवार सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के फीडर एरिया में 1 जनवरी, 2022 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। आवेदनकर्ता का परिवार 1 जनवरी, 2022 को सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के सर्वे रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र वर्मतान में कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका भी निर्धारित नियमों-शर्तों को पूरा करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।

    उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 35000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। घर से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी, अर्ध सरकारी नौकरी में न हो। इस बारे प्रमाणपत्र उपमण्डलाधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया होना आवश्यक है। उच्च  शैक्षणिक योग्यता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका ,बाल सेविका,बालबाड़ी अध्यापिका,नर्सरी अध्यापिका,सम्बन्धित पंचायत की सिलाई अध्यापिका,ईसीसी केन्द्र में शिशु पालिका के रुप में कार्य अनुभव को अधिमान दिया जाएगा।

    स्टेट होम आश्रिता, बालिका आश्रम आश्रिता, अनाथ,विधवा,निराश्रित,तलाकशुदा,विवाहित महिला जिसका पति पिछले सात वर्षो से लापता है, महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया है और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है, को भी उक्त नियुक्तियों मंे अधिमान दिया जाएगा। दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक),अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को भी उक्त नियुक्तियों में अधिमान दिया जाएगा। दो लड़कियों वाले परिवार से सम्बन्ध रखने वाली अविवाहित लड़कियों, विवाहित महिलाओं (जिनके घर कोई लड़का पैदा न हुआ हो ) को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अंक दिए जाएंगे जिसके लिए प्रार्थी को सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

    अनिवार्य प्रमाण पत्र
    हिमाचली, आयु, शैक्षणिक योग्यता, आय, परिवार रजिस्टर की नकल, सर्वे मंे दर्ज होने बारे प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य कोई प्रमाण पत्र यदि हो तो।
    इस सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी के कार्यालय दूरभाष 01905-25540 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022

    करसोग में पांच दिवसीय श्री मूल माहूंनाग मेला शुरू

    May 14, 2022

    पंडित सुख राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    May 12, 2022

    मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर शोक जताया

    May 11, 2022

    पंडित जी को उनके प्रगतिशील विचारों, दूरदर्शी सोच और लोक विकास के कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा: महेंद्र सिंह ठाकुर

    May 11, 2022

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय से मंडी सहित 5 जिलों को लाभ

    May 10, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.