HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, जून 7
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»उपराष्ट्रपति ने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए राज्य विश्वविद्यालयों के लिए और धन की वकालत की
    राष्ट्रीय

    उपराष्ट्रपति ने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए राज्य विश्वविद्यालयों के लिए और धन की वकालत की

    Hills PostBy Hills Postदिसम्बर 20, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी ने कहा कि भारत में उच्च शिक्षा में तभी सुधार हो सकता है जब राज्य विश्वविद्यालयों को ज्यादा धन प्राप्त होगा और वो नयी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करेंगे और अपने वर्तमान शैक्षणिक कार्यक्रमों को समृध्द बनायेंगे, क्योंकि राज्य विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा की रीढ की हड्डी की तरह हैं और नामांकन की बड़ी संख्याओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। श्री अंसारी ने आज कलकत्ता विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर अपने सम्बोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रमाण मिले हैं कि एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय का बजट कुछ राज्यों में सभी राज्य विश्वविद्यालयों के बजट से अधिक या बराबर है। जिस प्रकार केन्द्र सरकार ने सर्वशिक्षा अभियान के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी ली है, उसी प्रकार उसे एक साझे राष्ट्रीय उद्यम के रूप में राज्य विश्वविद्यालयों को अपने सहयोग में भी बड़े पैमाने पर वृध्दि करनी चाहिए।

    श्री अंसारी ने यह भी कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमारा सकल नामांकन अनुपात विश्व के औसत का आधा है, विकासशील देशों के औसत का दो-तिहाई है और विकसित देशों के औसत का पांचवां हिस्सा है । उन्होंने कहा कि हालांकि उच्च शिक्षा में कम नामांकन के बावजूद हम सकल घरेलू उत्पाद की 9 प्रतिशत विकास दर को प्राप्त करने में सफल रहे हैं, लेकिन हमारे उच्च शिक्षा नामाकंन को कम से कम दोगुना किए बिना हमारे लिए ऐसे आर्थिक विकास को बनाये रखना, हमारी प्रतिस्पर्धा को निरंतर बनाये रखना और उत्पादकता में वृध्दि करना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम द्वितीय एवं तृतीय स्तरों पर पहुंच एवं शैक्षणिक परिणामों का विस्तार नहीं करेंगे तो हमारी जनसंख्या का लाभ, जनसंख्या के बोझ में बदल सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    सुखविंदर सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री से द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की

    मार्च 29, 2023

    दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर को अयोध्या जायेंगे

    अक्टूबर 21, 2022

    प्रधानमंत्री ने हिमाचल के चंबा में दो जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी

    अक्टूबर 13, 2022

    हिमाचल: प्रधानमंत्री मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन को हरी झंडी दिखाई

    अक्टूबर 13, 2022

    पीएम मोदी ने हिमाचल के कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लिया

    अक्टूबर 5, 2022

    हिमाचल के बकलोह में भारत-अमेरिका के विशेष बलों का संयुक्त अभ्यास संपन

    अगस्त 28, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.