HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»कांगड़ा»कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट
    कांगड़ा

    कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट

    Hills PostBy Hills Postमार्च 18, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया व्यवस्था परिवर्तन का पहला बजट जिला कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह शब्द कहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली भी उपस्थित रहे।

    केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार का पहला बजट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला कांगड़ा के प्रति स्नेह और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के विजन से जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

    केवल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार और मुख्यमंत्री हैं जिसने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए बजट में इतनी अधिक राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में विश्वस्तरीय हवाई अड्डा बनने से रोजगार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

    उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बड़े हवाई जहाजों के साथ बड़े अवसर भी लेकर आयेगा। पठानिया ने कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, पर्यटक ग्राम, ओल्ड एज होम, आइस स्केटिंग व रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण जिला के लिए विकास के अपार अवसर लेकर आएगा।

    उन्होंने कहा कि बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर का निर्माण तथा पोंग डैम क्षेत्र में वॉटर स्पोर्टस, शिकारा, क्रूज, यॉट जैसी सुविधाएं क्षेत्र के लोगों के जीवन में समृद्धि लाएगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट के माध्यम से हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई 2 युवकों की मौत

    मार्च 24, 2023

    पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा

    मार्च 18, 2023

    किडनी देने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया

    मार्च 18, 2023

    24 वर्षीय युवक 8.57 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    मार्च 13, 2023

    पालमपुर विश्वविद्यालय में 2.50 करोड़ रुपये के जर्मप्लाज्म रिसोर्स नेटवर्क की स्थापना होगी     

    दिसम्बर 6, 2022

    पालमपुर में 42 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

    सितम्बर 13, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.