Close Menu
HillsPost
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    मंगलवार, दिसम्बर 5
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»कांगड़ा जिला के लिए ऐतिहासिक रहा मुख्यमंत्री का प्रवास: रवि
    हिमाचल विशेष

    कांगड़ा जिला के लिए ऐतिहासिक रहा मुख्यमंत्री का प्रवास: रवि

    बिजेन्दर शर्माBy बिजेन्दर शर्मादिसम्बर 27, 20113 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ज्वालामुखी: सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री श्री रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि कांगड़ा जिला के तपोवन में पांच दिवसीय विस सत्र महत्वपूर्ण रहा है वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में कर्मचारियों एवं आम जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले भी किए गए हैं, जिसका कर्मचारियों एवं आम जनता ने तहेदिल से स्वागत भी किया है और हजारों की तादाद में पीटीए शिक्षकों द्वारा आभार रैली आयोजित कर सरकार की कार्यप्रणाली को सराहा गया है। इसके अतिरिक्त जिला के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के सम्मान में कांगड़ा में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया तथा मुख्यमंत्री द्वारा समय समय पर कर्मचारियों को दिए जाने वाले लाभों पर आभार भी व्यक्त किया गया।
    उन्होंने कहा कि पीटीए शिक्षकों के लिए यह प्रवास वरदान से कम सिद्ध नहीं हुआ, मुख्यमंत्री द्वारा इस वर्ग के हितों को संरक्षित करने का आष्वासन दिया गया है इससे करीब प्रदेश के साढ़े हजार शिक्षकों को लाभ मिलेगा। श्री रवि ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा बिना किसी ठोस नीति के इन शिक्षकों की भर्तियां की गई थीं जिसके चलते पीटीए षिक्षकों का भविश्य अंधकारमय बन चुका था, अब मुख्यमंत्री की घोषणा से इस वर्ग में नई उम्मीदें जागी हैं।

    रवि ने बताया कि कांगड़ा जिला में मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल के सात दिवसीय प्रवास के दौरान नौ करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों के षिलान्यास एवं उदघाटन किए गए हैं जिसमें धर्मशाला में एक करोड़ दस लाख की लागत से निर्मित सब्जी मंडी, 62 लाख की लागत से निर्मित कल्याण विभाग के भवन और 69 लाख की लागत से निर्मित जिला पुस्तकालय भवन का उदघाटन किया गया है इसके अतिरिक्त पौंग डैम में 2 करोड़ 47 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पर्यटन सूचना केंद्र, पार्किंग एवं कैंपिंग साइट की आधारषिला रखी गई और गंगथ में 3 करोड़ 54 लाख की लागत से विद्युत उपकेंद्र की आधारषिला रखी गई है जबकि तत्तवाणी में खोली खड्ड पर एक करोड़ 67 लाख की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया गया है।

    रवि ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कांगड़ा जिला में सात दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेष के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों एवं विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।

    आईपीएच मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार की चार वर्श की उपलब्धियों पर तपोवन के जोरावर स्टेडियम में आयोजित रैली में जिला कांगड़ा से हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने सरकार की लोकप्रियता का परिचय दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    बिजेन्दर शर्मा

    Related Posts

    अगरतला में आयोजित हैरिटेज फेस्ट में लगी हिमाचली नाटी

    दिसम्बर 3, 2023

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन ने 16वां वार्षिक समारोह मनाया

    नवम्बर 25, 2023

    धूमधाम से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला

    नवम्बर 22, 2023

    डॉ. पंकज  अत्रि को जापान में मिला यंग रिसर्चर अवार्ड-2023

    नवम्बर 15, 2023

    मस्कूलर डिस्ट्राफी से पीडि़त लोगों के लिए वरदान बना मानव मंदिर

    नवम्बर 4, 2023

    हाटी समुदाय को जो जनजातीय दर्जा मिला है उसे तुरंत लागू करें सरकार : डॉ.कमल

    नवम्बर 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    “ देई ” कार्यक्रम के तहत छात्राओं को करवाया मेडिकल कालेज  का एक्सपोजर विजिट

    दिसम्बर 5, 2023

    समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – सांसद प्रतिभा सिंह

    दिसम्बर 5, 2023

    अगरतला में आयोजित हैरिटेज फेस्ट में लगी हिमाचली नाटी

    दिसम्बर 3, 2023

    नाहन में आशा वर्कर घर-घर जा कर बना रही आभा कार्ड

    दिसम्बर 1, 2023

    नाहन का रानीताल पार्क खस्ताहाल, अनदेखी का शिकार

    नवम्बर 30, 2023
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.