किन्नौर की पुनंग पंचायत में शक्ति सिंह बने प्रधान, सुनील उपप्रधान निर्वाचित

Photo of author

By Hills Post

रिकांगपिओ: हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जनजातीय जिला किन्नौर की ग्राम पंचायत पुनंग से भी नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। यहाँ ग्रामीणों ने गांव के विकास की बागडोर युवा और नए चेहरों के हाथों में सौंपी है।

चुनाव नतीजों के अनुसार, पुनंग पंचायत से शक्ति सिंह को नया ग्राम पंचायत प्रधान चुना गया है। वहीं, उप-प्रधान पद के कड़े मुकाबले में सुनील कुमार (पिंकू) ने बाजी मारकर जीत हासिल की है।

प्रधान और उप-प्रधान के साथ-साथ पंचायत के विभिन्न वार्डों से विजेताओं की सूची भी जारी हो गई है। पुनंग पंचायत में इस बार वार्ड सदस्यों (पंच) के रूप में निम्नलिखित उम्मीदवारों को जनता का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है:

श्री देवी (वार्ड सदस्य, कृष्णा (वार्ड सदस्य), कुसुम (वार्ड सदस्य), आशीष (वार्ड सदस्य), टीना (वार्ड सदस्य)

किन्नौर ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश की पंचायतों के चुनावी नतीजे एक बहुत बड़ा और सकारात्मक संकेत दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब पारंपरिक और पुराने चेहरों के बजाय नई, ऊर्जावान और पढ़ी-लिखी पीढ़ी अपनी मजबूत जगह बना रही है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।