HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सिरमौर»किसानों की आय दोगुना करने में त्रिलोकी वर्मी कम्पोस्ट परियोजना मील का पत्थर: डा. संजय
    सिरमौर

    किसानों की आय दोगुना करने में त्रिलोकी वर्मी कम्पोस्ट परियोजना मील का पत्थर: डा. संजय

    पंकज जयसवालBy पंकज जयसवालMay 9, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: अरावली संगठन नाहन द्वारा संचालित त्रिलोकी संवर्धित वर्मी कम्पोस्ट परियोजना तथा भारत सरकार के सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित तकनीकी संस्था सी.एस.आई.आर.-हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के निदेशक डा. संजय कुमार द्वारा आज सामान्य सुविधा केन्द्र तालों का निरिक्षण किया ।

    किसानों व सामान्य सुविधा केन्द्र तालों के कर्मचारियों को सम्बोधित करने हुए डा. संजय कुमार ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए त्रिलोकी संवर्धित वर्मी कम्पोस्ट परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी । उन्होने कहा कि परियोजना से किसानों को बेकार गोबर को संवर्धित वर्मी कम्पोस्ट में बदलने से उचित आय के साधन प्राप्त होगें। डा. संजय कुमार ने कहा कि सी.एस.आई.आर-हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर किसानों को विभिन्न प्रकार की तकनीकें प्रदान करेगा, जिससे किसानों को अपने सिमित सााधनों में ही अच्छी आमदनी मिल सकेगी।

    सी.एस.आई.आर-हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के वैज्ञानिक और त्रिलोकी संवर्धित वर्मी कम्पोस्ट परियोजना के तकनीकी प्रभारी डा. रक्षक कुमार ने कहा कि परियोजना में नाहन विकास खण्ड के 200 अनुसुचित जाति औरअनूसुचित जनजाति के किसानों को जोडा गया है | उन्होने कहा कि लगभग 1 लाख टन गौबर औरअन्य कृषि पदार्थो को किसान बैकार फैंक देते हैं जिसका अब संवर्धित वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा हैं।

    त्रिलोकी संवर्धित वर्मी कम्पोस्ट परियोजना के सी.डी.ई. बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी तक 16 टन वर्मी कम्पोट विभिन्न विभागों को सप्लाई की जा चुकी हैं तथा गांव स्तर पर किसानों को संवर्धित वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
    इस क्रम में सी.एस.आई.आर-हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के डा. रक्षक कुमार के अगुवाई में खरकों में किसानों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इस कार्यक्रम में विवेक, जगदीप सिंह, एस.पी.वी. के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    पंकज जयसवाल

    Related Posts

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    नाहन में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सीधा संवाद कार्यशाला सम्पन्न

    May 13, 2022

    नाहन के महिमा लाईब्रेरी परिसर में स्थापित होगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा

    May 12, 2022

    नाहन में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सीधा संवाद कार्यशाला आयोजित

    May 12, 2022

    ददाहू सिविल अस्पताल पार्किंग के ठेके की बोली 1.90 लाख रुपए लगी

    May 11, 2022

    सिरमौर में एससी वर्ग के 113 पीडितों को 1 करोड़ 64 लाख की राहत राशि: कश्यप 

    May 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By संवाददाताMay 15, 2022

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने…

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.