HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा -सांसद तंवर
    राष्ट्रीय

    किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा -सांसद तंवर

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहOctober 18, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा: सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर व कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने आज लघु सचिवालय परिसर में पिछले 20 दिनों से अपनी भूमि को अधिग्रहण से बचाने को लेकर आंदोलन चला रहे किसानों से मुलाकात की। सांसद तंवर ने किसानों से कहा कि वे स्वयं इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा व केंद्र सरकार से बातचीत करके किसानों का पक्ष प्रभावशाली ढंग से रखेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के साथ किसी भी सूरत में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और प्रदेश की किसान हितैषी सरकार ने अब तक सर्वाधिक लाभ किसान वर्ग को ही दिया है। उन्होंने किसानों को याद दिलाया कि भूमि अधिग्रहण मामले में पूरे देश में हरियाणा सरकार सबसे ज्यादा मुआवजा दे रही है और इसकी प्रशंसा केंद्र सरकार भी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों का यह समय बहुत कीमती है, क्योंकि फसलें आ चुकी हैं और अब उन्हें मंडी में ले जाकर उन्हें बेचने का समय है।

    इसलिए किसानों से अपील है कि वे धरना समाप्त करके सरकार के साथ कदम ताल करें। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने किसानों के साथ विस्तार से बातचीत की और कहा कि जिले के किसी भी किसान के साथ मौजूदा सरकार में कोई भेदभाव नहीं हुआ है और न ही ऐसा होने दिया जाएगा। उन्होंने भी प्रदेश की भूमि अधिग्रहण नीति की सोनियां गांधी व राहुल गांधी द्वारा विशेष रुप प्रशंसा करने की चर्चा करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री स्वयं किसान हैं और वे किसानों की हर पीड़ा को समझते हैं। श्री खोसा ने किसानों को अपनी ओर से आश्वासन दिया कि वे स्वयं जिला प्रशासन व राज्य सरकार से वार्ता करके किसानों की समस्या का समाधान करवाएंगे। इस मौके पर किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सोमप्रकाश सेठी ने दोनों कांग्रेस नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा व गांव वैदवाला, खैरपुर आदि क्षेत्र कृषि भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनास डेयरी संकुल में कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

    April 19, 2022

    गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    April 16, 2022

    भारत सरकार असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

    April 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    By संवाददाताMay 18, 2022

    शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के माजरा में बीती रात हुई घटना की…

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.