चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए दौड़ रहे हैं सिरमौर के इंटरनेशनल मैराथन धावक वीरेन्द्र सिंह

Photo of author

By Hills Post

सोलन: सिरमौर कल्याण मंच व चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन ने नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं को नशे से दूर रहने के दो दिवसीय दौड़ का आयोजन किया।  इस दौड़ में अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक विरेंद्र सिंह भाग ले रहे हैं। इसका शुभारंभ रविवार को डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।  इस दौड़ में होटल रमाडा कसौली (सोलन) के एमडी महेश बालियान ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

चिट्टा मुक्त हिमाचल जन जागरूकता दौड़ सोलन के आरंभ होकर, राजगढ़ होती हुई बड़ू साहिब तक जाएगी। इस दौड़ में सोलन की इंटरनेशनल मैराथन धावक कल्पना परमार, सुभाष चंद्र बिष्ट, इंटरनेशनल बॉलीबॉल खिलाड़ीअंजना ठाकुर ने भी उनके साथ दौड़ लगा कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौड़ में पैरा मिलिट्री फोर्स से रिटायर वरिष्ठ नागरिक उमेश कमल, रिटायर इंजीनियर इन चीफ जोगेंद्र चौहान,शिमला से आए श्याम नेगी, देवेंद्र शर्मा, रजनीश गुप्ता , जगदीश पाउच, सोमिल के अलावा दो दर्जन युवा ने वीरेंद्र सिंह के साथ दौड़ लगाई।

सिरमौर कल्याण मंच व चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन के अध्यक्ष प्रदीप ममगाईं ने बताया कि जिला सोलन में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चिट्टा मुक्त हिमाचल जन-जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया है। यह दौड़ सोलन से शुरू होकर नौणी, यशवंत नगर, राजगढ़, खेरी होते हुए बड़ साहिब में संपन्न होगी।

सिरमौर कल्याण मंच के महासचिव यशपाल कपूर ने बताया कि इस जन-जागरूकता दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इसका संदेश नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो रखा गया है, ताकि लोगों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित किया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक विरेंद्र सिंह ने युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया । की है कि वे इस जन-जागरूकता दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लेकर नशा मुक्त समाज बनाने के अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के फउंडर सदस्य डॉ एस एस परमार, नवीन निश्चल शर्मा, वरुण चौहान,कमल सिंह कमल, के आर कश्यप, विपुल कश्यप, एल आर दहिया, वीरेंद्र सिंह की माता निर्मला देवी, भाई चंद्र पाल, योगेश, सुषमा कमल, कमलराज, संदीप ममगई, संजय चौहान, अजय कंवर, महेंद्र गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।