जिला स्तरीय T-20 प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की सीनियर क्रिकेट टीम का एलान

नाहन: जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सिरमौर जिला की सीनियर टी-20 क्रिकेट टीम का चयन आज नाहन के ऐतिहासिक चम्बा ग्राउंड में किया गया। जिला सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि चयनित टीम आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि टीम प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत आगामी 8 जून को ऊना में अपना पहला मैच खेलकर करेगी।

एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को चुनने की जिम्मेदारी एक उच्च स्तरीय चयन समिति को सौंपी गई थी, जिसने खिलाड़ियों के कौशल और मैदान पर उनके प्रदर्शन को गहराई से परखने के बाद अंतिम टीम का चुनाव किया। इस चयनकर्ता पैनल में आलोक कटोच, विरेन्द्र पाल, संजय पंडित, अनिल ठाकुर, सौरव रतन और नवीन चौधरी शामिल रहे। समिति की देखरेख में जिला भर से आए युवाओं में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

घोषित की गई टीम में वैभव शर्मा, राजेश कुमार, अक्षय शर्मा, प्रशांत तोमर, अंकुश धारीवाल, याशिक भाटिया, नमन वर्मा, विवेक उपाध्याय, विवेक कुमार, सुकेश, शिव चरण, मोहिसिन खान, अक्षित कंवर, दिक्षित, हर्ष, दिवांशु , अभिषेक, सौरव, हिमांशु, राहुल चौधरी, तनिष, आदित्य चिकारा , अचल देव, रोहित ठाकुर, आर्यन विक्रम तथा प्रियांशु शर्मा को शामिल किया गया है।

महासचिव राजेंद्र बब्बी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को कड़े अनुशासन के साथ आगामी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के मद्देनजर चम्बा ग्राउंड में एक विशेष अभ्यास शिविर (कैंप) आयोजित किया जा रहा है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।