HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»बिलासपुर»जे.पी. नड्डा ने किया सदर विधानसभा क्षेत्र का दौरा
    बिलासपुर

    जे.पी. नड्डा ने किया सदर विधानसभा क्षेत्र का दौरा

    संवाददाताBy संवाददाताApril 11, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: देश के 4 राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी बहुमत से जीत के पश्चात बिलासपुर पहुंचे सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के निचली भटेड, सलणू ,मंदरीघाट, कुह-मझवाड़, हरलोग,हवाण, तल्याणा, कुठेडा सहित मोरसिंघी आदि क्षेत्रों का दौरा करके जन सभाओं को सम्बोधित किया। जे0पी0 नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केन्द्र तथा प्रदेश भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसके परिणामस्वरूप राज्य की समृद्वि तथा प्रदेशवासियांे की खुशहाली सुनिश्चित हुई है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास को निरंतरता प्रदान करने के लिए राज्य में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश के सभी वर्गों का समान रूप से कल्याण तथा हर क्षेत्र में आशातीत विकास हुआ है जो भाजपा के हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार जीतने का मजबूत आधार है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा आयुष्मान भारत योजना में 1 करोड़ 25 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है वहीं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई हिमकेयर योजना के माध्यम से 3 लाख 25 हजार लोगों को स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाकर 5 लाख रुपए प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सौभाग्य योजना के तहत असंख्य बिजली के कुनैक्शन उपलब्ध करवाएं गए हैं जिसका गरीब प्रत्येक व्यक्ति को फायदा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में युद्ध ग्रस्त यूक्रेन देश से केंद्र सरकार ने आपरेशन गंगा के तहत देशभर के 20 हजार से अधिक युवाओं सहित हिमाचल प्रदेश के लगभग 436 से अधिक युवाओं को सकुशल घर द्वार पहुंचाने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए उज्जवला योजना तथा राज्य सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना के सभी परिवारों को निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए।

    सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया तथा क्षेत्र के सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, कृषि उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने हरलोग क्षेत्र के लोगों की उप तहसील की मांग पूरी होने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, विधायक सदर सुभाष ठाकुर, विधायक झंडुता जे.आर. कटवाल, उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एस0आर0 राणा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्र सांख्यान, सदर मंडल महामंत्री पवन ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, शहरी ईकाई उपाध्यक्ष अतुल कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

    April 19, 2022

    बिलासपुर: ई.वी.एम. वेयर हाऊस, सभागार और मातृ शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें: पंकज राय

    April 19, 2022

    हर हिमाचल वासी के योगदान से शिखर पर पहुंचा हिमाचल: राजिंद्र गर्ग

    April 15, 2022

    राज्यपाल ने बिलासपुर में युद्ध स्मारक का लोकार्पण किया

    April 13, 2022

    नड्डा ने गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

    April 10, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.