HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»क्राइम»नाबालिग से दुराचार के दोषी पिता को 20 वर्ष का कारावास
    क्राइम

    नाबालिग से दुराचार के दोषी पिता को 20 वर्ष का कारावास

    Hills PostBy Hills PostMay 31, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: माननीय विशेष न्यायाधीश (पोक्सो), जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश, की अदालत ने दुराचार के दोषी को विभिन्न धाराओं में कारावास की सजा के साथ जुर्माने की सजा सुनाई। जिला न्यायवादी, मण्डी कुलभूषण गौतम ने बताया कि दिनांक 03/05/2020 को पीड़िता (13 वर्ष) की माँ ने सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधान और पीडिता के साथ पुलिस थाना करसोग में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पीड़िता 02/05/2020 को पीड़िता अपनी सहेली के साथ खेलने गयी थी तभी पीडिता की माँ को खबर मिली की पीडिता रो रही है l

    जिस पर पीडिता की माँ ने उसके रोने का कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया l परन्तु पीडिता की सहेली ने बताया कि पीडिता ने उसके साथ यह बात साँझा की थी कि जब पीडिता की माँ घर में नहीं होती है तो पीडिता का पिता उसके साथ दुराचार करता है और ऐसा वह 3-4 साल से करता आ रहा हैl और जब पीडिता की माँ ने उसको प्यार से पूछा तो पीडिता ने भी अपनी माँ के साथ उसके साथ दुराचार होने की बात बताई और यह भी बताया कि 27/04/2020 को भी उसके पिता ने उसके साथ दुराचार किया था और धमकी दी थी कि यदि इस बारे में किसी को भी बताया तो वह पीडिता को जान से मार देगाl पीडिता की माँ के उक्त बयान के आधार पर पुलिस थाना करसोग दोषी के खिलाफ अभियोग 71/2020 दर्ज हुआ थाI इस मामले की छानबीन निरीक्षक रंजन शर्मा, ने अमल में लायी थी, छानबीन पूरी होने पर थानाधिकारी करसोग द्वारा मामले के चालान को अदालत में दायर किया थाI

    उक्त मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में 18 गवाहों के ब्यान कलम बन्द करवाए थे। उक्त मामले में सरकार की तरफ से मामले की पैरवी तत्कालीन विशेष लोक अभियोजक, विनोद चौधरी और लोक अभियोजक नवीन राही द्वारा की गयीl अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोषी हेत राम को भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 376AB के तहत 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ ₹50,000/- जुर्माने की सजा, भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 506(ii) के तहत 3 वर्ष के साधारण कारावास की सजा के साथ ₹2,000/- जुर्माने की सजा, पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत 20 वर्ष के साधारण कारावास की सजा के साथ ₹50,000/- जुर्माने की सजा और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ ₹50,000/- जुर्माने की सजा सुनाईl जुर्माना अदा न करने की सूरत में अदालत ने दोषी को 3 से 6 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भी सुनाईl सुनाई गयी सभी सजाएँ साथ साथ चलेंगीl

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    27 से 29 जून तक मंडी जिला के कुछ भागों में भारी वर्षा व तूफान की चेतावनी

    June 25, 2022

    हिमाचल में कठिन से कठिन जगहों पर भी पहुंच रही सड़कें

    June 25, 2022

    सेरी मंच पर दो दिवसीय सौर ऊर्जा शिविर 30 जून व पहली जुलाई को

    June 23, 2022

    चरस रखने के अपराध में 6 वर्ष 6 महीने का कठोर कारावास एवं जुर्माना

    June 23, 2022

    श्री रेणुका जी: पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ़्तार

    June 23, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.