नाहन : विद्युत उपमंडल नाहन के अंतर्गत आने वाले मुख्य बस स्टैंड और कच्चा टैंक क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए कल यानी सोमवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपमंडल के एसडीओ संतोष कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि विभाग कल शहर के दो महत्वपूर्ण ट्रांसफार्मर (DTR) पर मरम्मत का कार्य करेगा, जिसके चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध नहीं होगी।
एसडीओ संतोष कुमार के अनुसार, कल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 400 KVA बस स्टैंड डीटीआर और 250 KVA एचडीएफसी (HDFC) डीटीआर पर मेंटेनेंस का कार्य संपन्न करेगा। इस दौरान मुख्य बस स्टैंड के आसपास का इलाका और कच्चा टैंक स्थित एचडीएफसी बैंक के समीपवर्ती क्षेत्रों में बिजली का कट रहेगा।

विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों के व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि मरम्मत का कार्य पूरा होते ही बिजली की आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने बिजली से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य इस निर्धारित समय से पहले या बाद में निपटा लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।