नाहन के इन इलाकों में कल 4 घंटे बंद रहेगी बिजली

नाहन : विद्युत उपमंडल नाहन नंबर-1 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कल यानी 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली बोर्ड द्वारा लाइनों के आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नाहन नंबर-1 ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण रानी का बाग और आईटीआई के नजदीकी क्षेत्रों में दोपहर 1:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन पूरी तरह से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा। यदि मौसम खराब रहता है, तो कार्य स्थगित भी किया जा सकता है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।