नाहन के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चंद जैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

नाहन : सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन से एक बेहद दुखद समाचार है। नाहन के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यवसायी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद जैन (74) का आज निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रकाश चंद जैन पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। आज उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन में अंतिम सांस ली। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिवंगत प्रकाश चंद जैन का अंतिम संस्कार आज शाम ठीक 4:30 बजे मोक्ष धाम, नाहन में किया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

वे अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी, दो विवाहित बेटे और एक विवाहित बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

प्रकाश चंद जैन न केवल एक सफल व्यवसायी थे, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय था। भाजपा संगठन और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।