नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में अदालत परिसर के बाहर हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ क्रॉस एफआईआर (Cross FIR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले में शिकायतकर्ता वीना चुग (निवासी हरिपुर मोहल्ला, नाहन) ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को वह अपने बेटे राहुल चुग के साथ अतिरिक्त जिला न्यायालय में पेशी के बाद घर लौट रही थीं। आरोप है कि जैसे ही वे कोर्ट के गेट के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद माधवी चौहान, नंदिनी चौहान और आशु जैन ने उनका रास्ता रोक लिया।

वीना चुग का आरोप है कि उक्त लोगों ने उन्हें जानबूझकर धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे राहुल चुग के साथ भी गाली-गलौज की गई और उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है।
बता दें कि इस मामले में (माधवी चौहान) की शिकायत पर पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। वहीं अब दूसरे पक्ष की शिकायत आने के बाद पुलिस थाना नाहन में क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है।
एसपी सिरमौर निश्चित सिंह ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि कोर्ट परिसर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों और मौके पर मौजूद गवाहों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।