नाहन: तलाक के केस की सुनवाई के बाद महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज, मामला दर्ज

नाहन : पुलिस थाना नाहन में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता माधवी चौहान पुत्री श्री जे.एस. चौहान, निवासी मकान नंबर 941/5, मोहल्ला नया बाजार, नाहन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना 11 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब शिकायतकर्ता नाहन स्थित फैमिली कोर्ट नंबर-2 में अपने तलाक के मामले की सुनवाई के बाद बाहर निकल रही थीं।

शिकायत के मुताबिक, कोर्ट परिसर के समीप ही राहुल चुग पुत्र राम कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोका और उनके साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हाथापाई पर भी उतारू हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने माधवी चौहान को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया और सुरक्षा की गुहार लगाई।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना नाहन में शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल चुग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मामले में जांच जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।