नाहन: ध्वनि से मौन तक का सफर! 2 अप्रैल से शुरू होगा ‘ओशो नाद योग’ का दिव्य शिविर

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन से सटे सैन की सेर स्थित ACT योग विलेज थेरेपी ‘शाला’ दादल में आगामी 3 से 5 अप्रैल तक एक विशेष ‘ओशो नाद योग’ शिविर का आयोजन होने जा रहा है। “ध्वनि से मौन तक” (From Sound to Silence) के संकल्प के साथ आयोजित होने वाले इस आध्यात्मिक शिविर की विधिवत शुरुआत 2 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से होगी।

इस शिविर का मुख्य आकर्षण तिब्बती सिंगिंग बॉल्स (Tibetan Singing Bowls) से निकलने वाली ‘लाईव ध्वनि कंपन’ (Live Dhwani Sound Vibrations) होंगी। साधकों को इसके माध्यम से अहता, अनाहता, ओमकार नाद और नादभरमा जैसी दिव्य ध्वनियों का अनुभव कराया जाएगा, जो गहरे ध्यान में उतरने में सहायक होती हैं।

शिविर का संचालन प्रसिद्ध फैसिलिटेटर स्वामी प्रेमगीत (Swami Premgeet) द्वारा किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ‘नाद योग’ न केवल चक्र एलाइनमेंट (Chakra alignment) में मदद करता है, बल्कि भावनात्मक अवरोधों को दूर करने, बेहतर नींद और आंतरिक कायाकल्प (Inner Rejuvenation) के लिए एक बेहतरीन ‘साउंड बाथ’ (Sound bath) की तरह काम करता है।

इस तीन दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लेने के इच्छुक साधक पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए नवीन शर्मा (8219179499) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त [email protected] पर भी मेल के माध्यम से सूचना प्राप्त की जा सकती है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।