नाहन नगर परिषद चुनाव: वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी; जानें आपके वार्ड की क्या है स्थिति

नाहन : नगर परिषद नाहन के आगामी चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया आज सम्पन्न हुई। उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर परिषद नाहन के कुल 13 वार्डों में से एक वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए तथा 5 अन्य वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आरक्षण की सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 9 मियां मंदिर अनुसूचित जाति महिला (SC Woman) के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, वार्ड नंबर 3 शांति संगम, वार्ड नंबर 4 शमशेर गंज वार्ड नंबर 5 अमरपुर, वार्ड नंबर 11 जगन्नाथ और वार्ड नंबर 13 वाल्मीकि बस्ती को सामान्य वर्ग की महिलाओं (Unreserved Woman) के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर परिषद नाहन

इसके अलावा, वार्ड नंबर 8 (चौक वाली गली) और वार्ड नंबर 12 (रानीताल) को अनुसूचित जाति पुरुषों के लिए आरक्षित किया गया है। शेष बचे वार्ड सामान्य (अनारक्षित) रहेंगे।

प्रशासन का कहना है कि इस आरक्षण प्रक्रिया का उद्देश्य नगर निकाय चुनावों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और प्रतिनिधित्व को और अधिक समावेशी बनाना है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।