नाहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी के मामले में 8 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की नाहन पुलिस ने भगोड़े अपराधियों (Proclaimed Offenders) की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की एक विशेष टीम ने वर्ष 2018 के धोखाधड़ी के एक पुराने मामले (FIR No. 77/2018) में शामिल उद्घोषित आरोपी करण सेठ, पुत्र विपन कुमार, को पंजाब के जालंधर स्थित दाओबा चौक से गिरफ्तार किया है।

आरोपी जालंधर के मोहल्ला कोट किशन चंद (हाउस नं C172) का निवासी है, जिसे नाहन पुलिस की टीम ने 23 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर काबू किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, जिस कारण अदालत ने उसे ‘उद्घोषित अपराधी’ घोषित कर दिया था।

सिरमौर पुलिस द्वारा गठित विशेष ‘पीओ सेल’ (PO Cell) की मुस्तैदी के कारण अब इस अपराधी को कानून के शिकंजे में लाया गया है और उसे आगामी कानूनी कार्यवाही के लिए नाहन लाया जा रहा है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।