HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»नाहन में महात्मा गांधी की जयन्ती मनाई गई
    हिमाचल विशेष

    नाहन में महात्मा गांधी की जयन्ती मनाई गई

    Hills PostBy Hills PostOctober 2, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के प्रांगण में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में नाहन के एसडीएम श्री देवेन्द्र कंवर सहित गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बच्चों को देशभक्ति की शपथ भी दिलाई। ज़िला राजस्व अधिकारी श्रीमती ज्योतिराणा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

    श्री देवेन्द्र कंवर ने बच्चों को स्व0 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के सिद्धान्तों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांधी जी की शिक्षाएं और प्रेरणाएं वर्तमान समय में और भी ज्यादा प्रासंगिक हैं तथा हरेक को जीवन के हर क्षेत्र में उनसे सीख लेनी चाहिए।

    एसडीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयन्ती पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके संघर्षमय जीवन की यादों को तरोताजा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि संघर्ष में पढ़ने वाला विद्यार्थी कभी भी असफल नहीं हो सकता तथा वह जीवन की बुलन्दियों को छूता है।

    इस अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जो चौगान से होते हुए बडाचौंक- कच्चाटैंक-पक्काटैंक-गुन्नुघाट-मालरोड-चौगान से होते हुए रा0श0व0मा0पा0के प्रांगण में सम्पन्न हुई, जिसमें पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती बबीता राणा, सहायक आयुक्त श्री हिमीश नेगी, उप निदेशक उच्च शिक्षा श्री रामनाथ शर्मा, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा श्री जगदीश, ज़िला युवा समन्वयक श्री आरएस तोमर, नगर पालिका परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने भी भाग लिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    By संवाददाताMay 18, 2022

    शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के माजरा में बीती रात हुई घटना की…

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.