HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सिरमौर»नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    सिरमौर

    नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण

    संवाददाताBy संवाददाताJuly 28, 20223 Comments2 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: जिला सिरमौर के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को जिला प्रशासन निशुल्क कोचिंग मुहैया करवाएगा। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि राइजिंग सिरमौर क्लासेस नाम से इस विशेष पहल की शुरूआत जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग रेलवे, बैंक परिवीक्षा अधिकारी, लिपिक, अनुभाग अधिकारी व बीमा से सम्बन्धित कोचिंग कक्षाओं को आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि जो भी अभ्यर्थी कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश का इच्छुक है वह किसी भी कार्यदिवस पर अपना पंजीकरण जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के कार्यालय में 10 अगस्त 2022 सायं 5 बजे तक करवा सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का पंजीकरण निशुल्क होगा, जबकि कोचिंग कक्षाएं शुरू होने के बाद अभ्यर्थी को मात्र 200 रुपए प्रति माह बतौर मेंटेनेंस चार्ज देना होगा।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पंजीकरण के बाद 01 सितंबर से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय के हॉल में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएगी जिसके हर बैच में कम से कम 100 छात्र-छात्राओं को कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा राइजिंग सिरमौर के नाम से एक सोसाइटी का गठन किया गया है, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर, जिला पंचायत अधिकारी व परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण सदस्य होंगे।

    उन्होंने बताया कि सिरमौर के दूरदराज के छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन व बायजूस कम्पनी के बीच 3 वर्षों के लिए एमओयू होगा और जिला के छात्रों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय पूरे देश में बायजूस कंपनी का कोचिंग प्रदान करने में प्रथम स्थान है जिसके चलते जिला प्रशासन ने बायजूस कंपनी को चुना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसी भी कोचिंग संस्थान से प्रतियोगी परीक्षाओं में कोचिंग लेने के लिए 80 हजार से लेकर 2 लाख तक की फीस ली जाती है।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस तरह की कक्षाओं का शुरूआत नहान से की जाएगी जिसके बाद जिला के अन्य विकास खंडों में भी कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा व परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022

    सराहां में आयोजित होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 10, 2022

    नाहन में जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह आयोजित किया गया

    August 10, 2022

    07 से 09 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला

    August 8, 2022

    ददाहू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

    August 7, 2022

    3 Comments

    1. Ashima Kumari on July 28, 2022 11:57 pm

      Sir अप्लाई कैसे करें ऑन लाइन क्लास के लिए कोई लिंक बताएं plz

      Reply
    2. Nitika thapa on July 30, 2022 2:29 pm

      In classes k liy पंजीकरण ऑनलाइन ,/ offline kis माध्यम से करना है

      Reply
      • Hills Post on July 30, 2022 8:06 pm

        बताया गया है कि आप प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक डी.आर.डी.ए. कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं |

        Reply

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    चंबा

    चंबा के बनीखेत में आयोजित हुआ ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    चंबा (बनीखेत): वन, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज बनीखेत में आयोजित…

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चंबा के बनीखेत में आयोजित हुआ ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.