नाहन: शिव कॉलोनी से यशवंत विहार तक कल रहेगी बिजली गुल

नाहन: विद्युत विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति को बेहतर बनाने और ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल यानी सोमवार को शहर के दो प्रमुख क्षेत्रों में बिजली के ट्रांसफार्मर (DTR) की क्षमता बढ़ाने (ऑगमेंटेशन) का कार्य किया जाएगा। विभाग ने इस तकनीकी सुधार कार्य के चलते संबंधित इलाकों के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है।

कल सुबह के चरण में होली हार्ट के पास स्थित ट्रांसफार्मर पर कार्य किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक 100 KVA के ट्रांसफार्मर को हटाकर 250 KVA का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इस दौरान शिव कॉलोनी और मारुति एजेंसी के आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस कार्य के साथ-साथ LTDB इनकमिंग और आउटगोइंग केबल्स को भी अपग्रेड किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके।

SDO संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के दूसरे चरण में विभाग यशवंत विहार क्षेत्र में सुधार कार्य करेगा। दोपहर 01:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलने वाले इस कार्य के दौरान यशवंत विहार के 100 KVA ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 KVA की जाएगी। इसके चलते यशवंत विहार और टाटा मोटर्स के समीपवर्ती इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से भविष्य में लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।