नाहन: सर्दी से बचाने को पर्यावरण संरक्षण समिति आगे आई ,कैंट स्कूल के 20 छात्रों को बांटे स्वेटर

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : शहर की पर्यावरण संरक्षण समिति ने शनिवार को कच्चा टैंक स्थित राजकीय कैंट उच्च विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों की मदद की एक सराहनीय पहल की। संस्था ने विद्यालय के लगभग 20 छात्रों को ठंड से बचाव के लिए ऊनी स्वेटर वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी, पार्षद विक्रम वर्मा, विद्यालय की मुख्याध्यापिका सीमा वर्मा, श्रीमती निरुपमा जोशी, ओंकार जामवाल, प्रीती, सुमन गुप्ता, गिरीश योगी, अंजना और रक्षा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को स्वेटर पहनाकर सर्द मौसम में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।

मुख्याध्यापिका सीमा वर्मा ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सामाजिक संस्थाओं का सहयोग विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी ने बताया कि संस्था पिछले दो दशकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्यरत है। शहर में पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, स्वच्छता जागरूकता तथा स्कूलों में पर्यावरण शिक्षा जैसे कार्यक्रम समिति नियमित रूप से आयोजित करती है। साथ ही सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंद छात्रों की सहायता भी संस्था द्वारा की जाती है, ताकि बच्चे शिक्षा पर मन लगाकर पढ़ाई कर सकें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।