सोलन: जिला में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में परवाणू पुलिस ने नेशनल हाईवे-5 पर गश्त के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ है।

मामला गुरुवार का है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कामली पुल बाईफ्रिकेशन के पास कोई संदिग्ध व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वहां पैदल चल रहे एक युवक को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान 28 वर्षीय दीक्षांत, पुत्र राजेंदर कासिब के रूप में हुई है। वह सोलन जिला की कसौली तहसील, डगशाई क्षेत्र के गांव अन्हेच का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना परवाणू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी दीक्षांत को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह नशा कहां से लाया था और उसका नेटवर्क कहां तक फैला है। साथ ही, उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।