पांवटा साहिब: ऑरेंज अलर्ट के चलते 5 और 6 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

नाहन : उपमंडल पांवटा साहिब में बीते दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपमंडलीय अधिकारी पांवटा साहिब ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों को 5 और 6 अगस्त 2026 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) द्वारा 5 और 6 अगस्त के लिए क्षेत्र में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिससे क्षेत्र में जलभराव और सुरक्षा जोखिम बढ़ गए हैं। इसी खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रशासन ने यह जनहित में निर्णय लिया है। यह आदेश क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्ले स्कूलों तथा सीबीएसई से संबद्ध सभी संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और 6 अगस्त 2026 तक पूरी तरह अमल में रहेगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।