HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»पारंपरिक खेलों को संरक्षण व बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत
    ऊना

    पारंपरिक खेलों को संरक्षण व बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत

    संवाददाताBy संवाददाताMay 8, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने शनिवार सायं निचली डोहगी में आयोजित छिंज प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर उन्हेंं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अपने संबोधन में वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कुश्ती, कबड्डी, खो-खो इत्यादि पारंपरिक खेलों को संरक्षण व बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में शायद ही ऐसी पंचायत हो जहां प्रति वर्ष छिंज प्रतियोगिता का आयोजन नहीं होता हो। कई ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती प्रतियोगिताओं के साथ मेले भी जुड़े हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है, वहीं विपरीत परिस्थितियों में जूझने की क्षमता भी पैदा होती है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है ताकि खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया जा सके। इससे से पूर्व संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने चलोला में संपर्क सड़क से जगदेव सिंह व सतीश कुमार के घर तक रास्ते के निर्माण के लिए 3 लाख और शमशान घाट में शौचालयों के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, रमेश चंद, अमृत लाल, लेखराज, कुलदीप चंद, कुलदीप शर्मा, सतपाल शर्मा, विजय शर्मा, नित्यानंद, जमुना दास व जय देव शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    ध्रुवीकरण के लिए आतंकवाद पर राजनीति कर रहे नेता प्रतिपक्ष: कंवर

    May 12, 2022

    अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः कंवर 

    May 11, 2022

    90 लाख से बनने वाले विश्राम गृह व पंचवटी पार्क का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन

    May 11, 2022

    कुटलैहड़ में वर्षा शालिकाएं बनीं स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वरोजगार का आधार

    May 10, 2022

    खालिस्तान का झंडा लगाने वालों के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाईः वीरेंद्र कंवर

    May 9, 2022

    विश्व रैड क्रॉस दिवस पर अमलैहड़ में लगा रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर

    May 8, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By संवाददाताMay 15, 2022

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने…

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.