पावंटा साहिब: नहर रोड के पास पुलिस का छापा, 291 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पावंटा साहिब पुलिस टीम को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 291 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बीते कल पुलिस की टीम जब पुरुवाला-डोबरी नहर रोड के पास गश्त पर मौजूद थी, तो उन्हें एक व्यक्ति के पास अवैध मादक पदार्थ होने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदेहास्पद व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी शराफत अली (निवासी गांव पुरुवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर) के कब्जे से कुल 291 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।