HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ई-अपशिष्ट (Electronic waste) एकत्रीकरण अभियान आरंभ
    शिमला

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ई-अपशिष्ट (Electronic waste) एकत्रीकरण अभियान आरंभ

    संवाददाताBy संवाददातामार्च 14, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आज बोर्ड के मुख्यालय से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर ई-अपशिष्ट एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह वैन हिमाचल प्रदेश सचिवालय तथा शिमला शहर के अन्य भागों से ई-अपशिष्ट एकत्रित करेगी।

    उन्होंने कहा कि ई-अपशिष्ट के उचित निष्पादन की महत्ता के बारे में जागरूकता लाने तथा लोगों को इसके प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बोर्ड द्वारा उत्पादक उत्तरदायित्व संगठन मैसर्ज करो संभव, के साथ संयुक्त तत्वावधान में 14 से 25 मार्च, 2023 तक ई-वेस्ट एकत्रीकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

    मोबाइल वैन दो दिन यानी 14 तथा 15 मार्च, 2023 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में उपलब्ध रहेगी तथा इसके उपरांत 16 से 25 मार्च, 2023 के दौरान शिमला शहर के न्यू शिमला-विकासनगर बस स्टॉप, कसुम्पटी बस स्टॉप, देवनगर, हिमाचल प्रदेश सचिवालय, संजौली पार्किंग, भट्ठाकुफर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी उपलब्ध रहेगी। यह अभियान ई-अपशिष्ट केयोस्क के बारे जागरूकता लाने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है।

    ई-अपशिष्ट में अनुपयोगी या निर्धारित अवधि पूर्ण कर चुके इलैक्ट्रॉनिक तथा इलेक्ट्रिक उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों में उपयोग किए जाने वाले विषैले पदार्थों के कारण उचित निष्पादन न किए जाने की स्थिति में ई-अपशिष्ट पर्यावरण तथा मानव स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान एकत्रित किया गया यह अपशिष्ट वैज्ञानिक निष्पादन के लिए संबंधित स्थानों पर भेजा जाएगा जहां इसे विघटित कर पुनः उपयोग के काबिल बनाया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023

    सुखविंदर सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री से द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की

    मार्च 29, 2023

    हिमाचल सराय व सदन चंडीगढ़ में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी

    मार्च 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.