प्राकृतिक चिकित्सा NDdy परीक्षा में सोलन के यशपाल कपूर देशभर में अव्वल

Photo of author

By Hills Post

सोलन: गांधी नेशनल अकादमी ऑफ नेचरोपैथी और गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली द्वारा आयोजित NDDY (Diploma in Naturopathy & Yoga) की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन परिणामों में हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी यशपाल कपूर ने प्रथम वर्ष में देश भर में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

दिसंबर-2025 में आयोजित इन परीक्षाओं में चंडीगढ़ स्थित वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया है।

प्रथम वर्ष के परिणामों में सोलन के यशपाल कपूर ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में यशपाल कपूर 300 में से 234 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पाया। देवांशी बंसल निवासी जींद, हरियाणा ने 225 अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा आर्यन भावरी (चंडीगढ़) ने 224 अंक तृतीय स्थान पाया है।

द्वितीय वर्ष में चंडीगढ़ की डॉ. शीनू अग्रवाल ने 239/300 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पाया। स्वीटी कुमारी (पंचकूला, हरियाणा) 226/300 अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा आशा बस्सी (मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब) ने 224/300 अंक के साथ तृतीय स्थान पाया। तृतीय वर्ष में नवदीप बंसल (पंचकूला, हरियाणा) ने प्रथम स्थान पाया है।

वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र के एमडी सुभाष गोयल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि युवा अब प्राकृतिक जीवनशैली की ओर लौट रहे हैं। मैं सभी सफल विद्यार्थियों से आह्वान करता हूँ कि वे प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान दें, ताकि समाज को रोगमुक्त बनाया जा सके।

संस्थान के संयोजक देवराज त्यागी और अन्य शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह मेहनत प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में उनके विश्वास और समर्पण को दर्शाती है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।