HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    मंगलवार, जून 6
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»बच्चों ने किया बापू को याद, रैली निकाती
    राष्ट्रीय

    बच्चों ने किया बापू को याद, रैली निकाती

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहअक्टूबर 1, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा: राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर की पूर्व संध्या पर आज शाह सतनाम शिक्षण संस्थानों में अनेक कार्य क्रम आयोजित कर बापू को याद किया गया। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में इस अवसर पर क्विज, पेंटिंग, स्पीच, रंगोली,लघु नाटिका आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए। सबसे पहले स्कूल की प्राचार्या शीला इन्सां ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के महान व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। नन्हे नन्हे बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियाँ दी तो सभी वाह वाह कर उठे। इस अवसर पर देश भक्ति वेशभूषा स्पर्धा में शामिल बच्चों ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया।देश भक्ति से ओतप्रोत इन विभीन कार्यक्रमों में खुशी, शुभांगी,राशि,आरजू,आँचल,निधि,गरिमा, जाग्रति, उर्वशी, गुरबहार , कोमल, गुरनाज़, दीपांशी, रहमत, संध्या, अर्श, ईशिता, आस्था, और सुहानी समेत अनेक बच्चों भाग लिया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था। मंच संचालन नन्ही छात्रा गुंजन ने किया।इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल अर्पित इन्सां, मैडम पूनम, मनिंदर,हिना, अलका,

    मगनजीत, ऋतू, शैरी, सुखविंदर, संगीता,अर्चना, गुरप्रीत, रंजन, अंजली, सरिता, मीना, उर्मिल शर्मा, लीनु व वंदना समेत समस्त स्टाफ उपस्थित था।

    शाह सतनाम बायज स्कूल में भी गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में निबंध लेखन, पेंटिंग, श्रुति लेखन आदि अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रिंसिपल नरोत्तम दास इन्सां ने कहा कि गाँधी जी ने जो शांति और अहिंसा का संदेश दिया आज सारी दुनिया उस पर शोध कर रही है। महात्मा गाँधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए हमारे देश को आज़ादी दिलाई इससे साफ़ पता चलता है कि हिंसा से बहुत ज्यादा ताकत अहिंसा में है।

    रैली निकाल कर दिया शांति का सन्देश।

    पूरी तरह अंतर राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बने प्रदेश के अपने तरह के पहले सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटर नेशनल स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने गाँधी को अलग ही अंदाज में याद किया इस अवसर पर स्कूल में जहाँ अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं वहीँ बच्चों ने एक रैली निकाल कर लोगों शांति का सन्देश दिया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर शाह सतनाम धाम के आसपास सभी कालोनियों में होते हुए फिर वापस स्कूल पहुंची। रैली में बच्चों ने अपने हाथों में बैनर व तख्तियां उठा रखी थीं जिन पर गाँधी जी की शिक्षाएं लिखी हुई थीं। इस अवसर पर प्रिंसिपल शोभा इन्सां, टीचर रिबैका, जोंसी, अनसी, रूबी, मोनिका, टी सिंधु, उषा, वर्षा, डिम्पल, रजनी बजाज, ज्योति, पी वी सिंधु भी मौजूद थीं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    सुखविंदर सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री से द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की

    मार्च 29, 2023

    दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर को अयोध्या जायेंगे

    अक्टूबर 21, 2022

    प्रधानमंत्री ने हिमाचल के चंबा में दो जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी

    अक्टूबर 13, 2022

    हिमाचल: प्रधानमंत्री मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन को हरी झंडी दिखाई

    अक्टूबर 13, 2022

    पीएम मोदी ने हिमाचल के कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लिया

    अक्टूबर 5, 2022

    हिमाचल के बकलोह में भारत-अमेरिका के विशेष बलों का संयुक्त अभ्यास संपन

    अगस्त 28, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.