ब्लूस्टार कालाअंब में रोजगार का सुनहरा मौका, 21 अप्रैल को नाहन में होंगे साक्षात्कार

नाहन : ब्लूस्टार, कालाअंब सिरमौर में अस्थायी ऑपरेटर के 50 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है, जिसके लिए कैम्पस इंटरव्यू 21 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि इन पदों के लिए आयु 18-45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई (फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर तथा वेल्डर ) रखी गई है। वेतनमान 20,800 रुपये दिया जाएगा।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल को रोजगार कार्यालय नाहन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग लेने के लिए कहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-9650074838, पर भी संपर्क कर सकते है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।