भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के मन की पीड़ा को हम समझ सकते हैं : विक्रमादित्य सिंह

कुल्लू : आज बंजार के कला केंद्र पहुंचे मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा का कार्यकर्ता दुखी है और मेरी संवेदना भाजपा कार्यकर्ता के साथ है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने क्यों पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को टिकट नही दिया। इसका जबाव भी अब भाजपा के कार्यकर्ता चाहते है। पहले भी भाजपा की सरकार के समय कांग्रेस ने जीत हासिल की है और अब भी कांग्रेस ही जीत हासिल करेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रणौत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कंगना कुछ समय के लिए यहां आई है और क्या वो आपको एफिडेविट देने को तैयार है कि वो हारने के बाद भी मंडी के लोगो के लिए काम करेगी या नही। उन्हें इतिहास का भी पता नही तो वो क्या जनता का दिल जीतेगी।

congress himachal

उन्होंने कहा कि साल 2014 में मिली आजादी की इस बात को कहकर वो पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का भी अपमान कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को परमाणु शक्ति बनाया। लेकिन वो कहती है कि आजादी साल 2014 के बाद मिली है। ऐसे में पहले उन्हें इतिहास की जानकारी रखनी चाहिए और उसके बाद कार्यक्रम में अपनी बात रखनी चाहिए।

Demo