सोलन: क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा और मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उप-मंडल प्रशासन कसौली ने सभी नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें तथा नदी-नालों, खड्डों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों के पास जाने से पूरी तरह बचें।
आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
किसी भी प्रकार की आपदा, समस्या अथवा आपातकालीन सहायता की आवश्यकता पड़ने पर नागरिक उप-मंडल प्रशासन कसौली से निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं: दूरभाष नंबर: 94180-26075, दूरभाष नंबर: 01792-294121
उप-मंडल प्रशासन कसौली ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन नागरिकों की हरसंभव सहायता के लिए चौबीसों घंटे (24×7) तत्पर और उनके साथ खड़ा है। प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, पूरी तरह संयम बनाए रखें और किसी भी खतरे या समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।