HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, May 20
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»मनरेगा के तहत खर्च हुए 58.17 करोड़, समय पर अदायगी की प्रतिशतता बढ़कर 96.51 हुई
    ऊना

    मनरेगा के तहत खर्च हुए 58.17 करोड़, समय पर अदायगी की प्रतिशतता बढ़कर 96.51 हुई

    Hills PostBy Hills PostApril 18, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: मनरेगा योजना जहां जिला ऊना के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी हो रहा है। जिला ऊना में मनरेगा के तहत खर्च होने वाली धनराशि में निरंतर बढ़ौतरी हो रही है। वर्ष 2020-21 में जिला ऊना में योजना के अंतर्गत कुल 56.04 करोड़ रुपए व्यय हुए थे, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 58.17 करोड़ पहुंच गए।जिला ऊना में वर्ष 2020-21 में कुल 15,01,715 कार्य दिवस अर्जित किए गए। बंगाणा में सबसे अधिक 5,74,245 जबकि गगरेट में सबसे कम 1,61,146 कार्य दिवस अर्जित किए गए।

    साथ ही 100 दिन का कार्य करने वाले श्रमिकों की संख्या 3952 रही। जबकि वर्ष  2021-22 में कुल 16,85,087 कार्य दिवस अर्जित किए गए। इस अवधि के दौरान हरोली में सबसे अधिक 4,76,698 तथा गगरेट में सबसे कम 1,99,271 कार्य दिवस अर्जित किए गए। इसके अलावा 100 दिन से अधिक कार्य करने वाले मज़दूर 3514 रहे। सीईओ डीआरडीए तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों की आजिविका को सुरक्षा प्रदान करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 बनाया गया है, जिसका उद्देश्य रोजगार सुनिश्चित करना एवं स्थाई परिसम्पत्तियों का सृजन करना है। डीसी ने कहा कि यह योजना जिला ऊना में बेहतर ढंग से क्रियान्वित की जा रही है और इसके बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

    नियमित रूप से योजना की समीक्षा की जाती है और कमियों को दूर करने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को आदेश जारी किए जाते हैं। मनरेगा के तहत पैसों का भुगतान भी समय पर हो रहा है। समय पर भुगतान करने की स्थिति भी जिला ऊना में पहले से बेहतर बनी है और समय पर पेमेंट करने की प्रतिशतता 96.51 हो गई है। इस मामले में ऊना विकास खंड सबसे आगे हैं, जहां की प्रतिशतता 99.98 है। योजना के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान बैंक, डाकघर के बचत खातों के माध्यम से किया जाता है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मनरेगा के साथ-साथ ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं के माध्यम से पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।

    प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है और आज मनरेगा का अन्य योजनाओं के साथ कनवर्जेंस कर बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बजट 2022-23 के लिए विभाग का बजट बढ़ा दिया है। ग्रामीण विकास विभाग के लिए बजट में 1662 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके अतिरिक्त छठे राज्य वित्तायोग के माध्यम से पंचायतों को 352 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। 

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    दिल्ली संभाले आप, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल देश में अग्रणीः कंवर

    May 19, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    ध्रुवीकरण के लिए आतंकवाद पर राजनीति कर रहे नेता प्रतिपक्ष: कंवर

    May 12, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सोलन

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    By संवाददाताMay 19, 2022

    सोलन: विद्युत उपमण्डल सोलन सहायक अभियंता नम्बर 1 आर. विदुर ने सूचित किया है कि…

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.