HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»महेंद्रगढ़ में होगा इनेलो का शहीदी दिवस सम्मेलन
    राष्ट्रीय

    महेंद्रगढ़ में होगा इनेलो का शहीदी दिवस सम्मेलन

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहSeptember 2, 20103 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ : 23 सितम्बर को इनेलो शहीदी दिवस सम्मेलन महेंद्रगढ़ में आयोजित करने जा रही है इसके अलावा चौधरी देवीलाल की स्मृति में एक नवम्बर को हरियाणा दिवस पर गुडग़ांव में राज्यस्तरीय रैली भी आयोजित की जाएगी। यह निर्णय इनेलो राज्य कार्यकारिणी ने इनेलो प्रमुख व पूर्व मुख्यमन्त्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौटाला ने हुड्डा सरकार पर बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत व सहायता पहुंचाने में पूरी तरह से विफल बताते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और भूमि अधिग्रहण के नाम पर प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला किया गया है।

    विभिन्न प्रकोष्ठों का जल्द ही होगा पुनर्गठन

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इनेलो के विभिन्न प्रकोष्ठों का जल्दी ही पुनर्गठन किया जाएगा और विभिन्न प्रकोष्ठों के वरिष्ठ नेता 2 सितम्बर से 11 सितम्बर तक राज्य के सभी जिलों का दौरा कर प्रकोष्ठों से जुड़े हुए विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर इस सम्बन्ध में व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान इनेलो प्रमुख ने 11 सितम्बर के बाद प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों का दौरा कर पार्टी कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करेंगे । इस दौरान रोजाना तीन बैठकें आयोजित की जाएंगी और अन्तिम बैठक प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में देर शाम को आयोजित की जाएगी। इनेलो ने आगामी विधानसभा सत्र में पार्टी की रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार 3 सितम्बर को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में इनेलो विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें इस सम्बन्ध में व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इनेलो ने बाघनकी व खेड़ला की दर्दनाक घटनाओं के दृष्टिगत इस बार रमजान के अवसर पर मेवात में आयोजित की जाने वाली रोजा इफ्तार को भी रद्द करने का निर्णय लिया।

    25 सितम्बर को आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम

    बैठक के दौरान चौधरी देवीलाल के जन्म दिवस 25 सितम्बर को राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों, हलका, ब्लॉक व उपमण्डल स्तर पर प्रार्थना सभाएं, वृक्षारोपण व रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा सफाई अभियान चलाने सहित अनेक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला, शेर सिंह बडशामी, गोपीचंद गहलोत, डॉ. केसी बांगड़, सांसद रणबीर प्रजापत व रामपाल माजरा सहित पार्टी के सभी विधायकों, नवनिर्वाचित जिला परिषद, ब्लॉक समिति व नगर परिषदों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों, पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, हलका व शहरी अध्यक्षों के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला संयोजकों ने भी हिस्सा लिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनास डेयरी संकुल में कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

    April 19, 2022

    गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    April 16, 2022

    भारत सरकार असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

    April 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.