मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में की गोवर्धन पूजा, लोगों को दिया प्रकृति और पर्यावरण बचाने का संदेश

Photo of author

By Hills Post

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में गोवर्धन और भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। दीपावली के बाद होने वाले इस खास आयोजन में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक मान्यताओं के साथ पूजा अर्चना की और प्रदेश की तरक्की व लोगों की खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर गोवर्धन पूजा के महत्व पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण को सहेजने का अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें कुदरत का सम्मान करना सिखाता है और उसे बचाने की हमारी जिम्मेदारी भी तय करता है। सुक्खू ने प्रदेश के सभी लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण को लेकर पूरी तरह संवेदनशील रहें और इसके संरक्षण में अपना योगदान दें।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।