HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, मई 31
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»मुख्यमंत्री ने पंडित सुखराम को दिया अपना चौपर, खुद सड़क मार्ग से हुए रवाना
    मंडी

    मुख्यमंत्री ने पंडित सुखराम को दिया अपना चौपर, खुद सड़क मार्ग से हुए रवाना

    संवाददाताBy संवाददातामई 7, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंच कर वहां उपचाराधीन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पंडित सुखराम का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने पंडित सुखराम के पुत्र एवं सदर मंडी के विधायक अनिल शर्मा और अन्य परिजनों और डॉक्टरों से बात कर उनकी सेहत की स्थिति का ब्योरा लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री को इलाज के लिए एम्स दिल्ली ले जाने को मुख्यमंत्री ने अपना चौपर मंडी में छोड़ दिया और खुद सड़क मार्ग से कुल्लू जिले के अपने कार्यक्रमों को रवाना हुए। पंडित सुखराम को सुबह करीब 9 बजे सरकारी चौपर से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने उनके इलाज को लेकर एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से भी व्यक्तिगत फोन कर बात की।  

    बता दें, मुख्यमंत्री के शनिवार को कुल्लू जिले के सैंज और बंजार में कार्यक्रम तय थे और उन्हें शिमला से सीधे सैंज पहुंचना था। लेकिन पंडित सुखराम का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने अपने तय कार्यक्रम में बदलाव करवाया और उनका हालचाल जानने शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे मंडी पहुंचे। उन्होंने कहा पंडित सुखराम प्रदेश के एक कद्दावर नेता रहे हैं और प्रदेश की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और सुखराम परिवार की हर संभव मदद की बात कही।
    मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, मिल्क फैडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष दीपाली जसवाल, उप महापौर वीरेंद्र भट्ट सहित अन्य पार्षद, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

     स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी पग उठाए: अश्वनी कुमार

    मई 29, 2023

    कृत्रिम अंग लगवाने के लिए दो सप्ताह में करवाएं पंजीकरण: निवेदिता नेगी  

    मई 27, 2023

    मंडी से पंडोह फोरलेन रात्रि  12.30 बजे से सुबह 3.30 तक रहेगा बंद

    मई 26, 2023

    मंडी में NDA, CDS, एवं नौसेना अकादमी परीक्षा 16 अप्रैल को

    अप्रैल 13, 2023

    मंडी मंडल में चालकों के अनुबंध आधार पर 276 पद भरे जाएंगे

    अप्रैल 13, 2023

    हिमाचल को नशामुक्त राज्य बनाने में सबका सहयोग आवश्यक: राज्यपाल

    अप्रैल 11, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    भू-जल स्तर को बढ़ाने के सिरमौर जिला में 315.47 करोड़ रुपये

    मई 30, 2023

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एम.एस. रत्न श्री रामचंद्र राव ने शपथ ग्रहण की

    मई 30, 2023

    नाहन शहर की गलियों में अवैध पार्किंग से पैदल चलना कठिन

    मई 30, 2023

    1.50 करोड़ के दनोई पुल का उदघाटन विक्रमादित्य सिंह ने किया 

    मई 29, 2023

     स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी पग उठाए: अश्वनी कुमार

    मई 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.