HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 23
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»युवाओं को सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करना हम सभी का नैतिक दायित्व – डाॅ. सैजल
    सोलन

    युवाओं को सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करना हम सभी का नैतिक दायित्व – डाॅ. सैजल

    Hills PostBy Hills PostApril 17, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि युवाओं को सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। डाॅ. सैजल आज सोलन ज़िला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गनोल के बांजणी में लगभग 06 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक खेल मैदान का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने खेल मैदान के विभिन्न कार्यों के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।डाॅ. सैजल ने कहा कि किसी भी देश के विकास की निरन्तरता युवाओं की कार्यकुशलता एवं ईमानदारी पर निर्भर करती है।

    युवाओं में इन मौलिक गुणों का विकास कर देश को चंहु और से सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने का उत्तरदायित्व हम सभी का है। इस दिशा में बुजुर्गों, अभिभावकों और अध्यापक वर्ग के साथ पूरे समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बना रही है। प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष से सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष कर दी है। ग्रामीण क्षेेत्रों में जल सुविधा निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्णय जन-जन को समय पर लाभान्वित करने में सहायक सिद्ध हुए हैं।

    डाॅ. सैजल ने सभी से आग्रह किया कि आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ज़िला के सभी स्वास्थ्य खण्डों में 18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 तक स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इन स्वास्थ्य मेलों का लाभ उठाएं।आयुष मन्त्री ने कहा कि बांजणी स्थित इस खेल मैदान के विस्तार के लिए भविष्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बांजणी सम्पर्क मार्ग के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर कसौली मित्र मण्डल को अपनी एच्छिक निधि से 31,000 रुपए तथा स्थानीय महिला मण्डल को 21,000 रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।उन्होंने इस अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता जुब्बड़ जूनियर टीम को 11,000 रुपए तथा उप विजेता मोहन मीकिन की टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने सभी टीमों को बधाई दी और आग्रह किया कि भविष्य में सदैव परिश्रम करते रहें। उन्होंने सफल आयोजन के लिए कसौली मित्र मण्डल के सभी सदस्यों और बाजणी गांव के सदस्यों को सम्मानित किया।

    कसौली मित्र मण्डल के प्रधान बिन्द्रेश वश्ष्ठि ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कसौली मित्र मण्डल बांजणी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया।एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन समिति के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, जोगिन्द्रा बैंक निदेशक मण्डल के सदस्य लाज किशोर शर्मा, बीडीसी सदस्य नरेश ठाकुर, ग्राम पंचायत गनोल की प्रधान सन्तोष कुमारी, ग्राम पंचायत चामत भड़ेच के प्रधान गणेश दत्त शर्मा, ग्राम पंचायत गनोल के उप प्रधान रणदीप राणा, ग्राम पंचायत चामत भड़ेच के उप प्रधान इन्द्र शर्मा, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मदन शांडिल, लेखराम ठाकुर, चरण यादव, संजीव कुमार बंसल, कसौली मित्र मण्डल के प्रधान बिन्द्रेश वश्ष्ठि, उप प्रधान चन्द्र शेखर, सचिव योगेश शर्मा, अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों अधिकारी तथा क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण कलाकारों ने किया आहवान

    May 21, 2022

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    समाज में महिलाओं की भूमिका एवं योगदान महत्वपूर्णः डॉ. रचना गुप्ता

    May 13, 2022

    सोलन की परवाणू फूल मण्डी में 15 मई से होगा व्यापार

    May 12, 2022

    एनडीआरएफ की टीम ने वर्धमान टेक्सटाइल में किया आपदा प्रबंधन अभ्यास

    May 9, 2022

    गत वर्षों में हिमाचल विद्युत बोर्ड में 4052 भर्तियां

    May 8, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    15 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही है संधोल-बरच्छवाड़ पेयजल योजना

    By संवाददाताMay 22, 2022

    मंडी: जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर…

    24 मई तक जिला ऊना में तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका, सावधानी बरतें

    May 22, 2022

    धर्मपुर क्षेत्र के लिए 145 करोड़ रुपये की तटीकरण परियोजना स्वीकृत: ठाकुर

    May 21, 2022

    कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण कलाकारों ने किया आहवान

    May 21, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित मीडिया महामंथन कॉन्क्लेव बात भारत की में भाग लिया

    May 22, 2022

    15 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही है संधोल-बरच्छवाड़ पेयजल योजना

    May 22, 2022

    24 मई तक जिला ऊना में तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका, सावधानी बरतें

    May 22, 2022

    चूड़ेश्वर सेवा समिति विकासनगर ने सम्मान समारोह आयोजित किया

    May 22, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.