राजेन्द्र सिंह बब्बी बने सिरमौर भाजपा पूर्व-कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के पूर्व-कर्मचारी प्रकोष्ठ (Ex-Employees Cell) में सिरमौर जिला से राजेन्द्र सिंह बब्बी को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश सह-संयोजक पूर्व-कर्मचारी प्रकोष्ठ सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। राजेन्द्र सिंह वर्ष 2023 में वन विभाग के सुपरिटेंडेंट पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वे पूर्व-कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को पार्टी मंच के माध्यम से उठाने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे।

बब्बी ने प्रदेश व जिला भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वे टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से सिरमौर जिला में भाजपा पूर्व-कर्मचारी प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजेन्द्र सिंह (बब्बी) की नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ताओं और पूर्व कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है। समर्थकों का मानना है कि उनके अनुभव से जिले में प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी।

इसी विज्ञप्ति के साथ प्रदेश स्तर पर 11 सह-संयोजकों और प्रदेश के अन्य 16 जिलों/सांगठनिक जिलों में भी संयोजकों की तैनाती की गई है, ताकि आगामी समय में कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।