HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»रोजगार व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित होगा ऊना का बैंबू विलेज
    ऊना

    रोजगार व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित होगा ऊना का बैंबू विलेज

    Hills PostBy Hills PostJune 19, 20224 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊनाः लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से जिला ऊना के घंडावल में बनने जा रहा उत्तर भारत का पहला बैंबू विलेज रोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया सरकार का एक बड़ा कदम है। भारत में प्रति वर्ष 9.46 मिलियन टन पलास्टिक कचरे के रूप में निकलता है, जिसमें से एक बहुत बड़ा हिस्सा प्लास्टिक के टूथब्रश से है। हर साल लगभग 4.7 बिलियन टूथब्रश किसी समुद्र के तल या डंपिंग साइट पर पहुंचते हैं, जिन्हें गलने में 200 से 700 वर्ष का समय लगता है। जाहिर है यह पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि घंडावल में बनने जा रहा बैंबू विलेज पर्यावरण सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। जीवन के हर क्षेत्र में प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पर्यावरण संतुलन के लिए आज एक बड़ी चुनौती है। बांस से बनने वाला फर्नीचर तथा अन्य उत्पादों के बनने से प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं के निर्माण तथा उपयोग में कमी लाई जा सकती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंबू विलेज का निर्माण केंद्र सरकार की परियोजना बैंबू मिशन के तहत किया जा रहा है।

    बैंबू विलेज पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र की 100 महिलाओं को प्रत्यक्ष तथा लगभग 1400 महिलाओं को परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। चार करोड़ की इस परियोजना के कई हिस्से हैं। बैंबू विलेज में बांस के पौधों की नर्सरी, प्रसंस्करण इकाई, टूथब्रश तथा बांस के बोर्ड बनाने की इकाई, बैंबू ऑक्सीजन पार्क, सूचना केंद्र तथा एक बिक्री केंद्र का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में एक परियोजना प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जिसमें परियोजना अधिकारी डीआरडीए , उप-निदेशक कृषि विभाग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र तथा वन मंडल अधिकारी को उनके विभागों से संबंधित प्रमुख दायित्व सौंपा गया है। 

    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि इस परियोजना के तहत प्रशिक्षण, प्रबंधन तथा मार्गदर्शन बैंबू इंडिया एनजीओ कर रही है। परियोजना का संचालन स्वां विमिन फेडरेशन के माध्यम के किया जाना है, जिसके तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं प्रशिक्षण के उपरांत बांस से बनने वाली विभिन्न वस्तुओं का निर्माण करेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उद्योग विभाग, बैंबू इंडिया तथा स्वां विमिन फेडरेशन के लिए एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है। 

    बांस की प्रसंस्करण इकाई लगभग 45.60 लाख रुपए की लागत से तैयार की जाएगी, जबकि बांस के टूथब्रश बनाने की इकाई 22 लाख तथा बोर्ड बनाने की इकाई 18 लाख रुपए की लागत से लगाई जाएगी। परियोजना के तहत क्षेत्र के किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा उन्हें आर्थिक मदद भी जा रही है। बैंबू विलेज परियोजना में बांस से बनने वाली वस्तुओं का उत्पादन होगा, इसलिए परियोजना के तहत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बांस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बांस की उन्नत किस्मों की पैदावार के जरिए किसानों की आय में बढ़ौती की जा सके। कृषि विभाग ने मलाहत, बहली मोहल्ला, कैलाश नगर, डंगोह, बडेरा, नंगल खुर्द, लडोली, बुद्धान, तथा डोहक इत्यादि गांवों में लगभग 10 हेक्टेयर निजी भूमि में 50% अनुदान पर 10 हजार बांस के पौधे लगवाए हैं। चालू वित्त वर्ष में भी विभाग ऊना जिला में 50% अनुदान पर 5000 बांस के पौधे लगा रहा है।

    डीएफओ मृत्युंजय माधव ने कहा कि वन विभाग ऊना लगभग 57 लाख रुपए की लागत से बांस की नर्सरी, बांस की विभिन्न किस्मों के प्लॉट, वाकिंग ट्रेल, बैठने के लिए सुंदर बेंच, थीम आधारित सेल्फी दीवार, सोलर लाइटें, तालाब, खुले में बैठने का स्थान तथा बच्चों के लिए अलग से आकर्षक स्थल निर्मित करेगा। उन्होंने कहा कि इनके बनने के उपरांत यह स्थल पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों तथा पर्यावरण एवं वानिकी के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे शिक्षार्थियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा।

    बैंबू विलेज के निर्माण लगभग तीन माह में होना प्रस्तावित है। बनने के बाद इसे स्वां विमिन फेडरेशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा तथा मार्केटिंग का कार्य बैंबू इंडिया करेगी। 

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के भरें जाएंगे 38 पद

    June 23, 2022

    नंगड़ां में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    June 23, 2022

    ऊना आईटीआई में  कैम्पस साक्षात्कार 27 जून को

    June 23, 2022

    इंदिरा स्टेडियम ऊना में वूमेन वनडे चैलेंजर ट्रॉफी संपन्न

    June 22, 2022

    ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर 21 जून से 10 जुलाई तक बंद 

    June 21, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.