HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, जून 7
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया पौधारोपण
    ऊना

    विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया पौधारोपण

    Hills PostBy Hills Postजून 5, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: धरती पर तेजी से हो रहे पर्यावरणी बदलाव से न केवल मानव बल्कि सभी जीव-जंतुओं के जीवन के लिए अनेको खतरे पैदा हो रहे हैं। ऐसे में आज पृथ्वी के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा छोड़ कर जा सकें। यह बात उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस परिसर के सामने पौधारोपण करने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से निर्देश थे कि विश्व पर्यावरण दिवसर पर ईवीएम वेयर हाऊस में पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। राघव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण हमारा सांझा संसाधन है कोई इसका अकेला स्वामी नहीं है। हम सब लोग इससे जीवन का निर्वहन करते हैं। इस मौके पर पांच पौधे रोपित किए गए जिसमें आम, आंवला, बहेडा तथा अर्जुन शामिल हैं।

    राघव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण पर बढ़ते मानवीय दबाव के कारण जहां हमारी जल, जंगल व जमीन लगातार प्रभावित हो रही है तो वहीं पर्यावरणीय असंतुलन के कारण इन्सान को कई तरह के खतरों से जूझना पड रहा है। उन्होंने पर्यावरण नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों का कम से कम प्रयोग करने तथा पर्यावरण मित्र उत्पादों एवं पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की नसीहत दी ताकि हमारी सुरक्षा छतरी ओजोन परत सुरक्षित रह सके। 

    डीसी ने कहा कि वृक्ष हमारी प्रकृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हंै और पर्यावरण सरंक्षण में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होंनेे कहा अगर हमें जल और गहराते पर्यावरण संकट से निजात पाना है तो पौधरोपण करना होगा। पौधारोपण अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार द्वारा एक बूटा बेटी के नाम जैसे महत्वाकांक्षी योजना भी चलाई गई है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण को अपना नैतिक कर्तव्य नहीं समझेगा, इस संकट का समाधान संभव नहीं है। उन्होने समाज के हर वर्ग से पर्यावरण के साथ संतुलन स्थापित करने और धरती को बचाने के लिए सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आहवान किया।

    उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वह आगामी माॅनसून के सीज़न में अधिक से पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका दर्ज करें।

    इस अवसर पर तहसीलदार (इलैक्शन) वीना कुमारी, नायब तहसीलदार (इलैक्शन) अजय शर्मा, आनंदा  किरण, कमलदीप, विशाल सहित वन विभाग के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    पंजावर स्कूल में स्टेडियम और नए भवन का होगा निर्माण

    जून 4, 2023

    प्रेस क्लब ऊना ने उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित

    जून 3, 2023

    छात्रों को नशे से बचाने के लिए हर स्कूल में बनेंगे मेन्टर टीचर

    जून 2, 2023

    जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार, करेंगे हर संभव विकास: मुकेश अग्निहोत्री

    जून 1, 2023

    मुख्य सचिव ने कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पालकवाह का दौरा किया

    मई 22, 2023

    एस्टेरिस्क हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 32 पद

    मई 15, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.