हिसार:  उतर प्रदेश की सांसद व फिल्मी अभिनेत्री जयप्रदा ने कहा कि व्यापारी देश को आगे बढ़ता है और व्यापारी ही देश को आगे बढ़ाने के लिए अहम भूमिका निभा सकता है वे व्यापारियों के साथ है। वह वीरवार को हिसार में राजपूत विकास मंच द्वारा सूर्या सेलीब्रेशन में आयोजित व्यापारियों की गोष्ठी को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि वे हिसार में पहली बार इस धरती पर आई है और यहां के लोगों ने प्यार से उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गुलदस्ते में फूले खिले होते है खिले हुए फूलों में आपस में कोई भेदभाव नहीं होता। उसी तरह समाज भी एक गुलदस्ते की तरह है जिसमें सभी जातियों के साथ सामान रुप से व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सांसद ठाकुर अमर सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि ठाकुर अमर सिंह ही ऐसी शक्सियत जो जिन्होंने हमेंशा दूसरों के लिए काम किया है। हम सभी उनके साथ मिलकर काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में व्यापारियों के साथ लूटपाट व अन्य हादसे हुए है उसके लिए सरकार को भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि सांसद ठाकुर अमर सिंह राजपूतों तथा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिले थे उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा था लेकिन अभी उसका कोई जबाव नहीं आया।

उन्होंने कहा कि वे तीन बार सासंद बनी है और व्यापारियों की मांग को लेकर वे कई बार सड़कों पर उतरी है। उन्होंने कहा कि पिछड़े तथा अति पिछड़े लोगों के लिए हरियाणा की जनता के लिए वे जान देकर भी लडऩे के लिए तैयार है और उनको न्याय दिलाकर रहेंगे। इसलिए हम आपकी सेवा करने के लिए हरियाणा में आए है और आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजपूत सर कटा सकता है झुका नहीं सकता। जयप्रदा ने कहा कि यहां बच्चों के लिए रोजगार नहीं मिल रहा है और किसानों की भी अनदेखी हो रही है। सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह ने ठाकुर अमर सिंह को अपने घर से बाहर निकाला है हम यादवों से नाराज नहीं है।छिछरोली के पूर्व विधायक व वंचित वर्ग समिति के प्रदेश अध्यक्ष रोशनलाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में लूटपाट क घटनाएं हो रही है जिससे का व्यापारी तथा अन्य सभी वर्ग के लोग दुखी है व्यापारी इस दहशत में है कि वे हरियाणा छोड़ कर दिल्ली में पलायन कर रहे है। राजपूत विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवर वेद पाल तवर ने कहा कि प्रदेश में सरे आम व्यापारियों की हत्याएं की जा रही है और हांसी में व्यापारियों से अपराधियों द्वारा फिरौतियां मांगी जा रही है और उन्हें धमकीयां दी जा रही है। इसलिए सभी एक होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ सघर्ष करके आदोंलन चलाए। अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि हरियाणा सरकारी की ढील के कारण कई हादसे हुए है उनके लिए सरकार ही जिम्मेवार है। उन्होंंने कहा कि हरियाणा में जाट समुदाय के लोगों को हीं नौकरियां दी जा रही है जो 35 बिरादरी के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। दूसरी जाती के लोगों को प्रदेश में दबाया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version