HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, मई 31
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने जीते 2 गोल्ड समेत तीन पदक
    हिमाचल विशेष

    शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने जीते 2 गोल्ड समेत तीन पदक

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहदिसम्बर 22, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा:  शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डवलपमेंट फाउन्डेशन द्वारा संचालित शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की दो छात्राओं ने आल इंडिया इंटर यूनीवर्सिटी जूडो चैम्पियन शिप में तीन मैडल जीत कर जहां अपनी संस्था और शहर का नाम रोशन किया है वहीँ गर्ल्स चैम्पियनशिप को कुरुक्षेत्र के नाम कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि 18 साल बाद करुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने इस चैम्पियन शिप को जीता है। खिलाडिय़ों की इस जीत पर स्कूल प्रिसिपल श्रीमती गीता इन्सां एवं समस्त स्टाफ बधाई ने दी है। इस चैम्पियन शिप का आयोजन 10 से 17 दिसंबर तक तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ यूनिवर्सिटी पुणे में हुआ था।

    मैडल जीतने के बाद बीते दिवस ही ये छात्राएं यहाँ पहुंची। पुणे में आयोजित इस चैम्पियन शिप में देश भर की यूनिवर्सिटी के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तरफ से सात खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिनमे से चार खिलाड़ी रेखा इन्सां, ऋतू इन्सां, अनुपाल इन्सां और नवीन इन्सां शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज से थी। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की बीए की छात्रा ऋतू इन्सां ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला की राजविंद्र कौर को फाइनल में कड़े मुकाबले में हरा कर स्वर्ण पदक जीता, वहीँ ओपन मुकाबले में एक कांस्य पदक हासिल किया। दूसरी खिलाड़ी रेखा इन्सां ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी इनोय को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। यहाँ यह वर्णननीय है कि रेखा और ऋतू सगी बहनें हैं और दोनों ही नेशनल और इंटरनेशनल चैम्पियन शिप्स में अनेक मैडल जीत चुकी हैं। अपनी जीत का श्रेय संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को देते हुए रेखा और ऋतू ने कहा कि पूज्य पापा कोच के मार्ग दर्शन और आशीर्वाद से ही उन्होने सफलता पाई है।

    कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के जूडो खिलाडिय़ों ने कुल 7 पदक जीते जिनमे 3 स्वर्ण 1 रजत 2 कांस्य और और 1 टीम गोल्ड शामिल है। उल्लेखनीय है कि 18 साल बाद करुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने इस चैम्पियन शिप को जीता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एम.एस. रत्न श्री रामचंद्र राव ने शपथ ग्रहण की

    मई 30, 2023

    1.50 करोड़ के दनोई पुल का उदघाटन विक्रमादित्य सिंह ने किया 

    मई 29, 2023

    सोलन में मनाया गया युवा महोत्सव

    मई 26, 2023

    हिमाचल में सराहां की वृंदा ठाकुर कॉमर्स संकाय में प्रथम

    मई 20, 2023

    राष्ट्रीय रोलर नेटिड बाल प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में केरल और महिला वर्ग में जेएंडके अव्वल

    मई 14, 2023

    प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने प्राथमिक स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया: डॉ. भारती प्रविण पवार

    मई 9, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    भू-जल स्तर को बढ़ाने के सिरमौर जिला में 315.47 करोड़ रुपये

    मई 30, 2023

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एम.एस. रत्न श्री रामचंद्र राव ने शपथ ग्रहण की

    मई 30, 2023

    नाहन शहर की गलियों में अवैध पार्किंग से पैदल चलना कठिन

    मई 30, 2023

    1.50 करोड़ के दनोई पुल का उदघाटन विक्रमादित्य सिंह ने किया 

    मई 29, 2023

     स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी पग उठाए: अश्वनी कुमार

    मई 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.