HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»शिमला: बैनमोर वार्ड विकास के क्षेत्र में आगे
    शिमला

    शिमला: बैनमोर वार्ड विकास के क्षेत्र में आगे

    संवाददाताBy संवाददाताApril 14, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: बैनमोर वार्ड में लगभग 10 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ न केवल इस वार्ड के निवासियों बल्कि शिमला नगर वासियों व आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा। यह विचार आज शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बैनमोर में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास के उपरांत आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने आज बैनमोर में एम्बुलेंस सड़क, भूमिया खेल मैदान, पार्किंग एवं एम्बुलेंस रोड स्टोक पैलेस तथा हाउसिंग बोर्ड कौलोनी में पार्किंग का उद्घाटन व शिलान्यास किया, जिस पर 1 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि नगर निगम, अमरूत व शिमला स्मार्ट सिटी के तहत यह कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला की वर्तमान मांग के अनुरूप शिमला का सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों मंे सड़कों को चौड़ा करने, पार्किंग स्थलों का निर्माण, पैदल मार्गों का निर्माण एवं फुट ओवर ब्रिज आदि निर्मित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं यातायात जाम से निजात पाने के लिए भी यह कार्य आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता शिमला नगर में अपराध को कम करने में कारगर साबित होगी।

    उन्होंने कहा कि शिमला शहर को 2050 तक के लिए पानी की उपलब्धता हेतु सरकार ने 1813 करोड़ रुपये की सतलुज से पानी उठाने की योजना आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अन्य परियोजनाओं की भी दुरुस्ती कर शिमला शहर को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की निगरानी रखे ताकि वो किसी प्रकार के दुर्व्यसन को अपनाकर अपना भविष्य खराब न करें। बैनमोर वार्ड की पार्षद किमी सूद ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिस कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने उनको चुन कर भेजा था उन्होंने उस उम्मीद पर खरा उतरने का भरसक प्रयास किया है।इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अध्यक्ष सी. पी. मेहता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा पूर्व में एडवोकेट जनरल रही शुभ महाजन ने आभार उद्बोधन व्यक्त किया।इस दौरान नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, पार्षद आशा शर्मा, दिवाकर शर्मा, पूर्ण मल, राजेन्द्र चौहान, आरती चौहान, आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली, अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    देव आस्था का प्रतीक सीपुर मेले का शुभारंभ

    May 14, 2022

    शिमला के समीप कार दुर्घटना में महिला की मौत, 3 घायल

    May 14, 2022

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल का महा क्विज प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

    May 11, 2022

    संस्कृत महाविद्यालय फागली में 5 स्मार्ट क्लास निर्मित की जाएगी

    May 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By संवाददाताMay 15, 2022

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने…

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.