HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राजनैतिक»श्री रेणुका जी में बोले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के युवा बेरोजगार घूमने को मजबूर
    राजनैतिक

    श्री रेणुका जी में बोले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के युवा बेरोजगार घूमने को मजबूर

    संवाददाताBy संवाददाताAugust 6, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्री रेणुका जी: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और युवा कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की रोजगार संघर्ष यात्रा आज ददाहू पहुंची | इस दौरान श्री रेणुका जी क्षेत्र के विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य गर्मजोशी से स्वागत किया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ी हुई जीएसटी दरों के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली गई | इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से विक्रमादित्य व स्थानीय विधायक विनय कुमार को अपने कंधों पर उठा लिया। विक्रमादित्य ने विशाल रैली व युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और देश में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और सरकार अच्छे दिन आने के दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा अच्छे दिन की बात करती थी, भाजपा ने महंगाई कम करने और डीजल पेट्रोल की कीमतों में कमी करने का वादा किया था लेकिन अब भाजपा सब भूल चुकी है व जनता की परेशानी हर दिन बढ़ रही है | महंगाई के कारण किचन से कई चीजों की कमी होने लगी है महंगाई से महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। जिस सिलेंडर को लेकर बीजेपी सरकार के लोग कांग्रेस के शासन में धरने पर बैठे थे आज सिलेंडर की बढ़ती कीमत पर चुप क्यों है।

    उन्होंने कहा कि शुक्रवार का दिन कांग्रेस काले दिन के रुप में मना रही है | महंगाई ने लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है, जबकि देश व प्रदेश की भाजपा सरकारें आंखें बंद कर तमाशा देख रही है उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है महंगाई के नाम पर भाजपा सरकार ने वोट की राजनीति की है | अग्निपथ योजना को लागू कर देश के नौजवानों तथा भारतीय सेना से भद्दा मजाक किया है केंद्र की मोदी सरकार ऐसे हथकंडे अपना रही है ताकि महंगाई से लोगों का ध्यान हटाया जा सके, परंतु अब समय आ गया है जब देश-प्रदेश की जनता केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार को जबाव देने वाली है।

    इस  दौरान उन्होंने कहा सभी के साथ होने का अच्छा संकेत है, ददाहू में आज सभी कांग्रेस के सदस्य एक साथ हैं यह अच्छा संकेत है ।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई भी वर्ग नही है जो बीजेपी सरकार से खुश हो सभी वर्ग बीजेपी सरकार से नाराज है । सभी किसान, बागवान ,कर्मचारी हड़ताल पर है ।सभी लोग इतने परेशान है कि अपना काम छोड़ कर शिमला में हड़ताल पर बैठे है । इस अवसर पर तपेंद्र चौहान,  एम. एस. तोमर सहित कई अन्य कांग्रेसी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया |

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री से नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के प्रतिनिमंडल ने भेंट की

    August 13, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा-शान तिरंगा थीम गीत जारी किया

    August 12, 2022

    कुल्लू में नष्ट किए 5 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ: जय राम ठाकुर

    August 11, 2022

    अंग्रेजो के बाद भाजपा पहली सरकार जिसने आटा-चावल पर टैक्स लगाया: गौरव शर्मा

    August 10, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    मंडी: मंडी जिले में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.