संगडाह के टिक्करी गांव में युवक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : पुलिस थाना संगडाह के अंतर्गत आने वाले गांव टिक्करी में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव टिक्करी निवासी विनीत (जो पेशे से इलेक्ट्रिकल का काम करता है) ने पुलिस थाना संगडाह में शिकायत दर्ज कराई है। विनीत ने बताया कि 7 सितंबर 2026 को वह अपने ही गांव में गोविंद के घर आयोजित जागरण में शामिल होने गया था। शाम करीब 4:15 बजे जब वह जागरण से वापस अपने घर की ओर लौट रहा था, तभी रास्ते में अनिल और नितेश (दोनों निवासी गांव टिक्करी) ने उसे रोक लिया।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवकों ने बेवजह उसका रास्ता रोका और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना संगडाह पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।