सांसद सुरेश कश्यप की गृह पंचायत बजगा में बजा भाजपा का डंका, धनवीर बने प्रधान

Photo of author

By Hills Post

नाहन: शिमला संसदीय सीट से सांसद सुरेश कश्यप की गृह बजगा पंचायत में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए।

पंचायत प्रधान पद पर धनवीर सिंह और उपप्रधान पद पर साहुल ठाकुर ने जीत दर्ज की है। बजगा पंचायत में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। इस पद के लिए तिकोना मुकाबला था। धनवीर सिंह, धर्म सिंह पंवार और प्रेम सिंह के बीच मुकाबला हुआ।

इसी प्रकार उपप्रधान पद के लिए साहुल ठाकुर, जसवंत सिंह, सुखदेव सिंह, अरुण दत्त उर्फ कमल शर्मा, चेतन ठाकुर के बीच बहुकोणीय मुकाबला रहा। इसमें सबसे युवा उम्मीदवार यानी जेन जी,  23 वर्षीय साहुल ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।