सिरमौर जिला के माजरा से अपहृत बालिका अंबाला से बरामद

नाहन: सिरमौर जिला के माजरा थाना क्षेत्र से कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपहरण की गई बालिका को हरियाणा के अम्बाला से बरामद करा लिया गया है। उल्लेखनीय है कि माजरा में दो समुदायों के बीच हुए तनाव के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को तलाश लिया है। पुलिस ने बालिका को माता-पिता से भी मिलाया है ताकि स्थिति साफ हो सके। हिंदू लड़की के अपहरण की बाद जैसे ही क्षेत्र में फैली तनाव उतपन्न हो गया, हिन्दू समुदाय ने एक विशेष समुदाय के युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है।

उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बालिका के बहला-फुसलाकर अपहरण की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में गहरा आक्रोश पैदा किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस गंभीर मामले को लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिकों के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त की है।

सिरमौर पुलिस इस घटना के बात से पूरी सतर्कता बरत रही है। माजरा में धारा 163 लागू की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने लड़की को बरामद करने की पुष्टि की है। संभावना है कि आज शाम तक इस मामले की स्थिति और अधिक स्पष्ट हो पाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र वासियों से शांति बनाए रखने को कहा है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed