नाहन : जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) जिला सिरमौर के दिशा-निर्देशानुसार, 23 और 24 फरवरी को पूरे जिले में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त कुल 39 वाहनों के खिलाफ ‘माइनिंग एक्ट’ (Mining Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की है।
इस अभियान के दौरान 31 ट्रैक्टरों, 07 टिप्परों व एक पिकअप के विरुद्ध Mining Act के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनके चालान किये गये गाडियों को impound/detain किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा इन सभी वाहनों के चालान काट दिए गए हैं और नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान जारी रहेंगे और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।