सिरमौर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेणुका जी और पच्छाद में आरोपी गिरफ्तार

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। ताजा मामलों में पुलिस ने रेणुका जी और पच्छाद क्षेत्रों में छापेमारी कर दो व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में पुलिस थाना रेणुका जी की टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर कुनिया गांव के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने हरिन्द्र शर्मा (निवासी गांव बाना कोटी, ददाहू) को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की कैनी से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)a के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरा मामला पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत सामने आया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सन्दडिया (शेरशोग) में मदन सिंह के रिहायशी मकान पर छापेमारी की। जाँच के दौरान कमरे में रखे एक ट्रंक के पीछे छिपाई गई प्लास्टिक की कैनी बरामद हुई, जिसमें 05 लीटर अवैध शराब भरी हुई थी। आरोपी मदन सिंह शराब से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।